Header Ads




पशु चिकित्सा शिविर स्थगित


कटनी (1 नवंबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के कारण जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण 13 स्थानों में आयोजित होने वाले पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।

      उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा बताया गया कि 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जिले के स्लीमनाबाद, कटनी, रीठी, बिलहरी, बहोरीबंद, बाकल, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, सिलौंड़ी, बड़वारा, गणेशपुर, बरही, विजयराघवगढ़ में आयोजित होने वाले पशु चिकित्सा शिविरों को 25 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है। शिविरों के आयोजन की नई तिथि 25 नवंबर के बाद घोषित की जायेगी।

No comments

Powered by Blogger.