Header Ads




संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम प्रदान करेंगे जुलूस एवं वाहनों की अनुमति

कटनी (18 अक्टूबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के तहत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव प्रचार-प्रसार के लिये वाहनों, जुलूस, आमसभा रैली आदि की अनुमति देने के लिये कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा प्राधिकारी नियुक्त किये गये हैं। अपने-अपने क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटनी, ढीमरखेड़ा एवं विजयराघवगढ़ द्वारा अपने-अपने संबंधित अनुविभाग क्षेत्र में अनुमति प्रदान की जायेगी।

क्रमांक/109/769/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा

No comments

Powered by Blogger.