Header Ads




शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन में 2070 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान


कटनी (10 नवंबर)- 19 नवंबर को शहडोल लोकसभा के लिये उपनिर्वाचन होना है। इसमें संपूर्ण संसदीय क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शहडोल संसदीय क्षेत्र उप निर्वाचन में 2070 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया जायेगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र 84-जयसिंह नगर में 283, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 85-जैतपुर में 296, वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86-कोतमा में 187, वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 213, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88-पुष्पराजगढ़ में 257, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89-बांधवगढ़ में 256, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 90-मानपुर में 300 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 91-बड़वारा में 278 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
बनाये गये 215 सेक्टर

            इसी प्रकार शहडोल संसदीय क्षेत्र उपनिर्वाचन 2016 के लिये कुल 215 सेक्टर  बनाए गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 84-जयसिंह नगर में 27, विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर में 27, विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा में 17, विधानसभा क्षेत्र 87-अनूपपुर में 20, विधानसभा क्षेत्र 88-पुष्पराजगढ़ में 24, विधानसभा क्षेत्र 89-बांधवगढ़ में 24, विधानसभा क्षेत्र 90-मानपुर में 30, विधानसभा क्षेत्र 91-बड़वारा में 46 सेक्टर बनाए गए हैं।

No comments

Powered by Blogger.