Header Ads




पोलिंग पर्सनल टीम गठित


कटनी (22 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के प्रस्थान एवं आगमन के दौरान मतदान केन्द्रों का भ्रमण करनेवहॉं पर उपस्थित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेने व सुविधायें प्रदान करने के लिये पोलिंग पर्सनल टीम का गठन किया है।
            अपर कलेक्टर डॉ. सुनन्दा पंचभाई पोलिंग पर्सनल टीम की नोडल अधिकारीमतदानकर्मी कल्याण नियुक्त की गई हैं। सहायक नोडल अधिकारी ढीमरखेड़ा के एसडीओ राजस्व राजेन्द्र पटेल बनाये गये हैं। एएसपी यशपाल सिंह राजपूतमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. के.पी. श्रीवास्तव,तहसीलदार बड़वारा श्रीमति एन्तोनिया एक्का वानखेड़ेप्रभारी तहसीलदार ढीमरखेड़ा अरविंद यादवबीएमओ बड़वारा डॉ. अनिल झामनानी एवं डॉ. राजेश केवट को सदस्य नियुक्त किया गया है।
क्रमांक/216/816/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा

No comments

Powered by Blogger.