Header Ads




मतपत्रों प्रबंधन, वितरण, गोपनीय सील, प्रपत्र वितरण हेतु टीम गठित


कटनी (22 अक्टूबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के तहत बड़वारा विधानसभा के तहत मतपत्रों का प्रबंधन, वितरण, सुदृढ़ कक्ष संबंधी कार्यों, गोपनीय सील एवं प्रपत्रों के वितरण में सहयोग हेतु 15 सदस्यीय टीम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा गठित की गई है। जिसके नोडल अधिकारी जिला कोषालय के सहायक कोषालय अधिकारी जे. सिंह नियुक्त किये गये हैं। टीम को निर्देशित किया गया है कि वे निर्वाचन संबंधी सौंपे गये कार्यों का समय-सीमा में संपादन सुनिश्चित करेंगे।
क्रमांक/215/815/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा

No comments

Powered by Blogger.