Header Ads




जिले में निर्वाचन कार्य के लिये सिंगल विंडो सिस्टम


कलेक्टर ने जारी किये आदेश
कटनी (27 अक्टूबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन-2016 के मद्धेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने जिले में सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था के आदेश जारी किये है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और अभ्यार्थियों को जुलूस, सभाओं, रैली एवं हैलीपेड इत्यादि की अनुमति अब सिंगल विंडो पर मिलेगी। इसके लिये सिंगल विंडो की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित एमसीएमसी रुम में की गई है। जहॉं आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त की जा सकती है। अनुमति प्रदान करने के लिये कलेक्टर श्री गढ़पाले द्वारा अपर कलेक्टर व अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सुनन्दा पंचभाई को अधिकृत किया गया है।

            व्यवस्थित तरीके से सिंगल विंडो कंट्रोल रुम कार्य करे, इसके लिये कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को जिला पंचायत में स्थित कंट्रोल रुम तत्काल कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया रुम में दूरभाष के साथ शिफ्ट करने के स्पष्ट आदेश दिये गये हैं। वहीं एसडीओ दूरसंचार को भी कंट्रोल रुम के स्थापित दूरभाष नंबर 07622-224888 को तत्काल मीडिया कक्ष में शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। 

No comments

Powered by Blogger.