Header Ads




मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी- दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन सजगता के साथ करें- कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी

कटनी (23 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के लिये मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों को दो चरणों में प्रदान किया जायेगा। प्रथम प्रशिक्षण 26 व 27 अक्टूबर को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 10व 11 नवंबर को दा पालियों में संपन्न होगा। कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिये मास्टर ट्रेनर्सप्रशिक्षण स्थल में व्यवस्था के लिये प्रभारी तथा प्रशिक्षण पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। 8 स्थानों में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

            अपर कलेक्टर व उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुनन्दा पंचभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय तिलक महाविद्यालय के हॉल क्रमांक-1, 2, 3 एवं 4 में क्रमशः डॉ. सुनील वाजपेयीश्रीमति विभा श्रीवास्तवमुकेश द्विवेदी व एन.पी. गुप्ताराकेश बारीडॉ. अनिल मिश्राजी.पी. यादव व अशोक उपाध्याय प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्राचार्य शासकीय तिलक महाविद्यालय प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी रहेंगे। पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक कल्याण के जिला सहायक संचालक आर.बी. सिंह प्रशिक्षण पर्यवेक्षक होंगे।

            नगर निगम कटनी में आलोक पाठक व विनय दुबे मास्टर ट्रेनर्स के रुप में मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। आयुक्त नगर निगम व्यवस्था प्रभारी होंगे। जिला पंचायत कटनी में राजेन्द्र असाटी व अमर सिंह मास्टर ट्रेनर्स एवं व्यवस्था प्रभारी परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह होंगे। इन दोनो स्थानों पर आदिम जाति कल्याण के जिला संयोजक एम.ए. सिद्धिकी प्रशिक्षण पर्यवेक्षक होंगे।

मॉडल हाई स्कूल माधवनगर के हॉल क्रमांक-1 व 2 में अभय जैन व अनिल चक्रवर्ती तथा राजेश अग्रहरी व के.सी. सिंह मास्टर ट्रेनर्स रहेंगे। मॉडल स्कूल के प्राचार्य व्यवस्था प्रभारी होंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रभारी महाप्रबंघक एस.एन. पाठक प्रशिक्षण प्रबंधक नियुक्त किये गये हैं। रिजर्व दल में एनकेजे प्राचार्य आनंद कोरी व सलैया सिहोरा के व्याख्याता लालती उर्मलिया को रखा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में संलग्न अधिकारियोंकर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होकर अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अधिकारीकर्मचारी सौंपे गये उत्तरदायित्वों का संपूर्ण सजगता से निर्वहन करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.