Header Ads




पेट्रोल व डीजल का रिजर्व स्टॉक रखने कलेक्टर ने दिये निर्देश


कटनी (22 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा जिले के समस्त डीजल पेट्रोल अनुज्ञप्तिधारियों (पेट्रोल पंप संचालक) को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने पेट्रोल पंप मे डेड स्टॉक को छोड़कर 1000 लीटर पेट्रोल एवं 2000 लीटर डीजल आगामी आदेश तक रिजर्व स्टॉक में रखना सुनिश्चित करेंगे। इसका विक्रय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अथवा जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी परमिट के आधार पर किया जायेगा। पेट्रोल वाहनों में प्रदान किया जायेगा। ड्रम, कंटेनर व अन्य में पेट्रोल व डीजल प्रदाय प्रतिबंधित रहेगा।
क्रमांक/212/812/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा

No comments

Powered by Blogger.