Header Ads




जोनल व सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न


कटनी (21 अक्टूबर)- मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से भली-भांति अवगत होकर ई.व्ही.एम. मशीन का संचालन अवश्य देखें। आयोग के निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष व निर्विघ्न संपन्न कराने अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता व कर्मठता पूर्वक करें।
            इस आशय के निर्देश आज जिला पंचायत सभागार में सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमति सुनन्दा पंचभाई एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. के.डी. त्रिपाठी प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया।
            मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ई.व्ही.एम. मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर उसके पार्ट्स को न बदलकर संपूर्ण मशीन को रिप्लेस करें। जिसमें निर्वाचन निर्विघ्न संपन्न हो सके। मतदान प्रक्रियाई.व्ही.एम. संचालनमतदान केन्द्रों में पहुॅंचने व वापसी की रिपोर्टिंगमतदान केन्द्र से सौ मीटर के दायरे का निरीक्षणई.व्ही.एम. सीलिंगमॉकपोलमतदान केन्द्रों का भ्रमणपहुॅंच मार्गमतदान केन्द्र की स्थितिमतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं व अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
            जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को दोपहर 11.30 बजे से आयोजित जोनल अधिकारियों व सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी के.डी. सिंहमास्टर ट्रेनर्स डॉ. सुनील वाजपेयीमुकेश द्विवेदी व राजेन्द्र असाटी व अन्य द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No comments

Powered by Blogger.