Header Ads




सक्षम स्वीकृति प्राप्त होने पर ही अवकाश पर जा सकेंगे कर्मचारी


कटनी (21 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी अधिकारियोंकर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मुझसे अनुमति प्राप्त किये बिना कोई भी शासकीय अधिकारीकर्मचारी अवकाश पर नहीं जायेगा और न ही मुख्यालय छोड़ेगा।
तत्संबंध में उन्होने मैन पॉवर लोकसभा निर्वाचन शहडोल संसदीय क्षेत्र अखिलेश जैनजिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेशित किया है कि वे अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के आवेदन प्राप्त कर इस सत्यापन के उपरांत ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव कार्य हेतु लगी है अथवा नहीं की टीप के साथ संबंधित का अभ्यावेदन मेरे समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करेंगे एवं स्वीकृति प्राप्त होने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।

No comments

Powered by Blogger.