Header Ads




8 केन्द्रों में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज


कटनी (25 अक्टूबर)- मतदान दलों के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आज 10 नवंबर गुरुवार को और 11 नवंबर शुक्रवार 8 केन्द्रों में आयोजित किया गया है। मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
            नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एन.डी. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय तिलक कॉलेज के हॉल क्रमांक-1 से लेकर 4 तक, नगर निगम, जिला पंचायत सभागार तथा मॉडल हाई स्कूल माधवनगर में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रत्येक केन्द्रों में दो-दो मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण से संबंधित प्रशिक्षण पर्यवेक्षकों, व्यवस्था प्रभारियों व मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया है कि वे प्रशिक्षण केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध कराकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

            उन्होने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं नियत स्थान पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये निर्देशित किया है।

No comments

Powered by Blogger.