शहडोल से लौट कर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा
कम्युनिकेशन के
लिये बनाये गये मोबाईल एप को और डायनेमिक बनाने को कहा
कटनी (09 नवंबर)- मंगलवार को शहडोल से लौटकर
बुधवार को कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। उन्होने संयुक्त
निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शहडोल में लोकसभा उपनिर्वाचन को लेकर दिये गये निर्देशों
के परिपालन में संबंधित नोडल अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही के लिये आदेशित भी किया।
बैठक में कम्युनीकेशन प्लान की समीक्षा करते हुए श्री गढ़पाले ने जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस
को तैयार कराये गये मोबाईल एप को और अधिक डायनेमिक बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में श्री गढ़पाले ने
उपजिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एसएसटी, वीएसटी और एफएस द्वारा की
जा रही कार्यवाहियों की ऑनलाईन फीडिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होने आदेश देते हुए
कहा कि यह सुनिश्चित करें कि डे-बाई-डे की रिर्पोटिंग ईसीआई के सॉफ्टवेयर में अपडेट
हो।
17 अभ्यार्थी इसलिये रहेंगी
2 बैलेट यूनिट
ट्रेनिंग में करायें लाईव रिर्हसल
बैठक में जानकारी देते हुए
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि 17 अभ्यार्थी होने के कारण लोकसभा उपनिर्वाचन में 2 बैलेट यूनिट का उपयोग किया
जायेगा। इसकी तैयारियों के उद्वेश्य से नोडल अधिकारी स्टाªंग रुम को देख लें। वहीं नोडल अधिकारी
प्रशिक्षण को भी उन्होने मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण में 2 बैलेट यूनिट का विशेष ध्यान
रखकर ट्रेनिंग करायें। मतदान प्रक्रिया की लाईव रिहर्सल ट्रेनिंग में हो। ताकि मतदान
दल में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इसे बेहतर ढंग से समझ सके।
क्रॉस बॉर्डर मीटिंग करें एसडीएम
बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले
ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को एसडीएम ढीमरखेड़ा को नजदीकी जिले जबलपुर के एसडीएम के
साथ क्रॉस बॉर्डर मीटिंग के लिये निर्देशित करने को कहा। वहीं पुलिस अधीक्षक व स्वयं
की तरफ से कलेक्टर जबलपुर को जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में चैक पोस्ट लगाने के लिये
पत्र लिखने को भी कहा।
निर्वाचन कार्य में लगे मतदाता को
मिले मताधिकार का मौका
बैठक में श्री गढ़पाले ने
नोडल अधिकारी ईडीसी को निर्वाचन कार्य में लगे एैसे अधिकारी, कर्मचारी जो निर्वाचन क्षेत्र
के मतदाता हैं, उनके लिये वोटिंग की व्यवस्था ईडीसी के माध्यम से करने के निर्देश दिये। आदेश देते
हुए उन्होने कहा कि आरटीओ से निर्वाचन कार्य में लगे एैसे सभी ड्रायवर्स और कंडक्टर्स
की जानकारी संकलित का मंगाने के लिये निर्देशित किया।
No comments