चैक पोस्ट पर नई टीम संभालेगी कमान, आंशिक संशोधन कर आदेश जारी
कटनी (09 नवंबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन
शांतिपूर्ण ढ़ंग से निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हो, इस उद्वेश्य को लेकर निर्भीकता के
साथ प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसएसटी टीमों की सहायता के
लिये चैक पोस्टों में तैनात पुरानी टीम के ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन कर टीम में
नये लोगों को जोड़ा गया है। इसके आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी
कर दिये गये हैं।
इसके तहत अब स्लीमनाबाद थाना
क्षेत्र के चैक पोस्ट संसारपुर में एडीओ ढीमरखेड़ा जे0पी0 दीवान और रोजगार सहायक कनौजा रविकुमार
को नियुक्त किया गया है। वहीं स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ही बंधी रेल चैक पोस्ट पर
सचिव ग्राम पंचायत जिर्री और संदीप अग्रहरि को तैनात किया गया है। इसी प्रकार उमरियापान
थाना क्षेत्र के टोला नदी पास चैक पोस्ट पर घुघरी के रोजगार सहायक दिलीप गौतम को,
धनवाही चैक पोस्ट पर
देवरी मंगोला सचिव धनेन्द्र मिश्रा व सचिव ढीमरखेड़ा उमेश दिक्षित को नियुक्त किया
गया है। भनपुरा चैक पोस्ट पर एडीओ ढीमरखेड़ा एम0के0 खुराना, दसरमन चैक पोस्ट पर सचिव राजा खान
दुबे और हल्का चैक पोस्ट पर नेगई सचिव दुर्गा दास श्रीवास की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments