Header Ads




मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण कटनी के लेखाधिकारी को सौपा पेंशन अधिकारी का प्रभार



कटनी (09 नवंबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन 2016 के लिये मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण कटनी के लेखा अधिकारी शिवचरण श्रीवास्तव को संशोधित आदेश जारी कर जिला पेंशन अधिकारी का अस्थाई प्रभार सौपा गया है। गौरतलब है कि जिला पेंशन अधिकारी एस0के0 देवड़ा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तथा वर्तमान में शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन 2016 संपन्न कराया जाना है। इसके लिये अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 सुनन्दा पंचभाई ने संशोधित आदेश जारी कर मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण के लेखा अधिकारी शिवचरण श्रीवास्तव को जिला पेंशन अधिकारी का प्रभार सौपा गया है। श्री शिवचरण श्रीवास्तव पोलिंग पार्टी मानदेय वितरण के नोडल अधिकारी के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.