Header Ads




रक्षित केन्द्र कटनी में आयोजित हुआ प्रशिक्षण का आयोजन


पुलिस व अर्धसैनिक बल जवानों ने जाना निर्वाचन में अपना दायित्व
कटनी (14 नवंबर)- सोमवार को रक्षित केन्द्र कटनी में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल को प्रशिक्षण दिया गया। शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के मद्धेनजर आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने दोनों ही बलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान दिवस के पूर्व, मतदान दिवस के दिन, मतदान समाप्ति के पश्चात केन्द्र से वापसी, चुनाव के दिन वाहनों के प्रयोग, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नियुक्त कर्मियों के लिये महत्वपूर्ण जानकारी और थाना प्रभारी या बीट में नियुक्त पुलिस बल के लिये आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी। 

            दो चरणों में आयोजित प्रशिक्षण में थाना कोतवाली, थाना कुठला, माधवनगर थाना, एनकेजे थाना, महिला थाना, आजक थाना, 18वी बीएन, एसएएफ, यातायात, रीठी स्टाफ और रक्षित केन्द्र कटनी के स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण के0डी0 सिंह उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर्स राजेन्द्र असाटी, मुकेश द्विवेदी और एन0पी0 गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

No comments

Powered by Blogger.