प्रेक्षक के लिये लगे सहयोगी अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
कटनी (8 नवंबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के मद्धेनजर मंगलवार 8 नवंबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 36 में प्रेक्षक के सहयोग के लिये लगाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को माईक्रो आब्जर्वर की रिपोर्ट, चयनित मतदान केन्द्रों के मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, सांविधिक एवं असांविधिक लिफाफों का मिलान, मतपत्र लेखे के भाग-1 एवं भाग-2 का मिलान, मतणना के प्रत्येक चरण में दो नियंत्रण यूनिट के गणना परिणामों का मिलान, प्रेक्षक द्वारा निर्देशित अन्य संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एन0डी0 गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी के0डी0 सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments