प्रशिक्षण के लिये रिजर्व दल से लगाये गये अधिकारी
कटनी (24 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा निर्वाचन डियूटी में रिजर्व दल के उपयोग के भी निर्देश दिये गये है।
निर्देशों के तहत नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एन.डी. गुप्ता द्वारा एपीसी अभय जैन के मुख्यालय से बाहर रहने पर रिजर्वदल के अधिकारी की डियूटी लगाई गई है। रिजर्व दल से सलैया-सिहोरा स्थित शा.उ.मा.शा. के व्याख्याता लालजी उरमलिया को मॉडल स्कूल माधवनगर में आगामी 26 व27 अक्टूबर को प्रशिक्षण देने के लिये निर्देशित किया है।
श्री जैन विभागीय बैठक के लिये 5 दिवसीय प्रवास पर भोपाल में हैं। श्री उरमलिया को निर्देशित किया गया है कि उन्हे सौंपे गये प्रशिक्षण संबंधी कार्यों का संपादन गंभीरता व सजगतापूर्वक करें।

No comments