ईव्हीएम मशीनों की प्रारंभिक सूक्ष्म जॉंच अपर कलेक्टर डॉ. सुनन्दा पंचभाई के निर्देशन में संपन्न
कटनी (24 अक्टूबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन 2016 के तहत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन में उपयोग में लाने वाली 350 ईव्हीएम मशीनों की प्रारंभिक सूक्ष्म जॉंच सोमवार को अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुनन्दा पंचभाई के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी ईव्हीएम कार्यपालन यंत्री आईएस अनूप मिश्रा के द्वारा पूर्ण कराई गई। 25 इंजीनियरों द्वारा प्रत्येक मशीन की प्रारंभिक सूक्ष्म जॉंच की गई।
ईव्हीएम मशीनों के प्रारंभिक सूक्ष्म जॉंच एवं निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी ईव्हीएम को निर्देशित किया कि वे इस कार्य की सतत् निगरानी गंभीरता पूर्वक करें। कार्य समाप्ति के बाद निर्वाचन आयोग को प्रगति प्रतिवेदन से अवगत करायें।
नोडल अधिकारी ईव्हीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कोषालय के डबल लॉक में रखी ईव्हीएम मशीनों की प्रारंभिक सूक्ष्म जॉंच मतदान तैयारियों की रुटीन प्रक्रिया है। इनमें 278 मतदान केन्द्रों के लिये 278 ईव्हीएम मशीन, 15 प्रतिशत रिजर्व दल के लिये ईव्हीएम एवं 10 प्रतिशत प्रशिक्षण में काम आने वाली ईव्हीएम शामिल हैं। पीडब्लयूडी व आरईएस के इंजीनियरों द्वारा भौतिक रुप से उपलब्ध कराई गई ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्थिति सूक्ष्म जॉंच प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस कार्य में सहायक नोडल अधिकारी आरईएस के सहायक यंत्री के.के. गुप्ता एवं दल के सदस्यगण सम्मिलित थे।
फोटो संलग्न-

No comments