आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने तक जनसुनवाई रहेगी स्थगित
कटनी (25 अक्टूबर)- जिले में जनसुनवाई लोकसभा उपनिर्वाचन 2016 की प्रक्रिया संपन्न होने तक स्थगित रहेगी। निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक जनसुनवाई नहीं की जा जाएगी।यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल श्री एस एस बंसल ने आज भेजे गये पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है । गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश से कटनी में जनसुनवाई आयोजित करने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया था। इस संबंध में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है।
No comments