प्रशिक्षण के दौरान ई-मानदेय हेतु बैंक खाते की फोटो कॉपी उपलब्ध करायें
कटनी (25 अक्टूबर)- मतदान दलों में लगे शासकीय
सेवकों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी अपने बैंक
खाते की पासबुक की फोटो कॉपी पीठासीन अधिकारी के माध्यम से नोडल अधिकारी मानदेय वितरण
को उपलब्ध करायें। इससे निर्वाचन संबंधी मानदेय उनके खाते में भिजवाया जा सके।
मतदान दलों
में संलग्न शासकीय सेवकों को मानदेय वितरण के लिये जिला पेंशन अधिकारी एस.के. देवड़ा
नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्हे निर्देशित किया है कि मतदान दलों के प्रशिक्षण
में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों
को मानदेय का भुगतान ई-भुगतान के माध्यम से किया जाये। इस कार्य के लिये बैंक खाते
की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्पष्ट फोटो कॉपी निर्वाचन कार्य में जाने वाले निर्धारित
प्रपत्र में जानकारी भरकर पीठासीन अधिकारी के माध्यम से सेक्टर अधिकारी को उपलब्ध करायें।
इससे विधिवत ई-भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा सके।
No comments