Header Ads




कलेक्टर, एसपी की तीसरी नजर की जद् में रहेगा स्ट्रांग रुम


लगाये जायेंगे 4 सीसीटीव्ही कैमरे
मोबाईल पर भी कलेक्टरएसपी कर सकेंगे निगरानी
कटनी (25 अक्टूबर)- बढ़ते संसाधनों के साथ ही जहॉं सभी गतिविधियॉं ‘‘‘‘ होती जा रही हैं। चुनावी प्रचार में सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। वहीं शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन में प्रशासन द्वारा भी सूचना तकनीक के ही साथ प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। इसकी बानगी ही है किसंचार प्रतिनिधियों के साथ ही जिले के नागरिकों को सोशल मीडिया पर जहॉं सूचनायें व जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। वही ब्लॉग पर भी। इतना ही नहीं शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंअप्रिय स्थिति न बने। इसके लिये प्रशासन ने कमर कसते हुए तैयारियॉं प्रारंभ कर दी हैं।
      इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले के निर्देशन में बडवारा में बनाया जा रहा स्ट्रांग रुम भी तीसरी नजर की जद् में रहेगा। मॉनीटरिंग के लिये स्ट्रांग रुम के के आसपास 4 सीसीटीव्ही कैमरे ई-गर्वनेंस सोेसाईटी द्वारा लगाये जायेंगे। जिनका सतत् निरीक्षण मॉनीटरिंग सैल द्वारा तो किया ही जायेगा। साथ ही कलेक्टर और एसपी भी अपने कार्यालयों के साथ इसके आगे बढ़कर अपने मोबाईल पर भी स्ट्रांग रुम के इर्द-गिर्द हो रही गतिविधियों की 24 घंटे मॉनीटरिंग कर सकेंगे। वहीं क्रिटीकल पोलिंग बूथ पर भी वेबकास्टिंग द्वारा मतदान के दिन नजर रखी जायेगी।
हाईटेक ढंग से सूचनाओं का हो रहा संप्रेषण
      जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा उपनिर्वाचन में अधिकारियों और कर्मचारियों के मध्य सूचनाओं के संप्रेषण का भी हाई-टेक व आधुनिक तरीका अपनाया जा रहा है। निर्वाचन संबंधी आदेश और निर्देश हार्ड कॉपी के साथ ही सॉफ्ट कॉपी में लोकप्रिय मोबाईल एप वॉट्सएप पर त्वरित रुप से भेजे जा रहे हैं। इससे परंपरागत ढंग से डाक वितरण में लगने वाले समय और कार्यवाही में देरी से बचा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा त्वरित रुप से निर्देश प्राप्त होते ही कार्यवाही की जा रही है।
      अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुनन्दा पंचभाई द्वारा ‘‘लोकसभा उप चुनाव-16‘‘ के नाम से भी वॉट्सएप समूह संचालित किया जा रहा है। वहीं जनसंपर्क कटनी द्वारा ब्रॉडकॉस्ट लिस्ट एवं विभिन्न वॉट्सएप समूहों पर संचार प्रतिनिधियों को निर्वाचन संबंधी समाचार एक क्लिक पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.