Header Ads




मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी 9 नवंबर को


कटनी (05 नवंबर)- नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एन0डी0 गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले के निर्देश पर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 9 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय, तिथि का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण में अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। साथ ही जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थायें सभागार में उपलब्ध करायें।

No comments

Powered by Blogger.