प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का हुआ पहला और दूसरा रेंडमाईजेशन
किस बूथ पर पहुंचेगी
कौन सी ईव्हीएम मशीन, हुआ तय
क्रिटिकल बूथ के
लिये नियुक्त माईक्रो ऑब्जर्वर्स का भी हुआ पहला रेंडमाईजेशन

कटनी (09 नवंबर)- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा
जारी कार्यक्रम के तहत शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के लिये मतदान 19 नवंबर को होनो है। मतदान
प्रातः 7 बजे
से शाम 5 बजे
तक होगा। जिले की बड़वारा विधानसभा भी शहडोल संसदीय क्षेत्र में आती है। जिले के निर्वाचन
क्षेत्र में शांतिपूर्ण रुप से मतदान प्रक्रिया हो। इसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी विशेष गढ़पाले द्वारा सभी निर्वाचन कार्यों का सक्रियता के साथ कराया जा रहा
है।
इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्ट्रेट
सभागार में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये सामान्य प्रेक्षक अनिल मेश्राम और
कलेक्टर विशेष गढ़पाले की उपस्थिति मे ंईव्हीएम मशीनों का पहला एवं दूसरा रेंडमाईजेशन
कराया गया। इसमें सभी सीयू और बीयू का रेंडमाईजेशन हुआ। रेंडमाईजेशन के बाद किस बूथ
पर कौन सी कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट पहुंचेगी। यह फाईनल हो गया है। रेंडमाईजेशन
एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला सूचना अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने किया।
ईव्हीएम मशीनों के रेंडमाईजेशन
के बाद क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर निष्पक्ष निर्वाचन के लिये नियुक्त किये गये माईक्रो
ऑब्जर्वर्स का भी डीईओ लेवल और एआरओ लेवल का पहलो रेंडमाईजेशन भी डीआईओ श्री श्रीवास्तव
द्वारा एनआईसी के सॉफ्टवेयर से किया गया। इनका दूसरा रेंडमाईजेशन मतदान दलों के फाईनल
रेंडमाईजेशन के बाद किया जायेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी
डॉ0 सुनन्दा
पंचभाई भी मौजूद थीं।

No comments